हार्दिक पांड्या पर प्रतिबंध: पहले मैच नहीं खेल पाएंगे, क्यों नहीं खेलेंगे मैच?
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL के शुरूआती मैच चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं, तो कप्तान हार्दिक पांड्या प्रतिबंध के चलते IPL का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. IPL का पहला मैच मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलेगी. आप सोच रहे होंगे कि अभी तो IPL शुरू नहीं हुआ तो हार्दिक पर प्रतिबंध किस बात को लेकर लगा है? तो चलिए आपको बताते हैं.
IPL सफर और कप्तानी की सफलता
हार्दिक पांड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी. इसके बाद 2021 तक वह इस फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण प्लेयर रहे. 2022 में गुजरात टाइटंस में बतौर कप्तान खेले और उन्हें पहले ही साल चैंपियन भी बनाया. 2023 में भी उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उनकी टीम सीएसके से हार गई. 2 सीजन गुजरात के लिए खेलने के बाद नवंबर में वह मुंबई इंडियंस में लौट आए और IPL 2024 में मुंबई की कमान संभाली.
पहले मैच में क्यों लगा प्रतिबंध?
IPL 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा. जब पहली जब इसका दोष लगता है, तो कप्तान पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार ऐसा होने पर कप्तान और 24 और अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख का जुर्माना लगता है. तीसरी बार ऐसी गलती पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगता है. अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगता है. IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस को सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. अब हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है. इसलिए वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद वह टीम में लौट आएंगे.
पश्चिम बंगाल में नए CM को लेकर सस्पेंस, ये नेता हो सकते हैं दावेदार
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत