मुख्यमंत्री से मांग: पुजारियों और पंडितों के कल्याण के लिए बने विशेष बोर्ड
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में पुजारियों और पंडितों के प्रोत्साहन के लिए कल्याण बोर्ड बनाया जाए. यह मांग ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर आईएएस डॉ. विश्वपति त्रिवेदी ( पूर्व सचिव, भारत सरकार) ने की. होली मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ब्राह्मण वेलफेयर बनाया जा चुका है. मुख्यमंत्री से मांग की कि दिल्ली में भी ऐसे वेलफेयर बनाया जाए
दीवान चंद्र आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ नागरिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इसमें विधायक अनिल कुमार शर्मा, रिटायर जज हरीओम मराठा, डॉ. आर. डी. पांडेय और सुधा शर्मा शामिल रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वपति त्रिवेदी ने और मंच संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव उत्तम तिवारी द्वारा किया गया. इस समारोह में समाज में एकता एवं संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम को और अधिक सांस्कृतिक बनाने के लिए प्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई.
ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया एक राष्ट्रव्यापी समाजसेवी संस्था है जिसके सदस्य देशभर में समाज की सेवा और परमार्थ का कार्य कर रहे हैं. संस्था का कार्य क्षेत्र देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में ब्राह्मण संस्थाओं से मिलकर समाज सेवा कर रहे हैं. अमेरिका से लेकर यूरोप तक संस्था के सदस्य अनेकों क्षेत्रों में परमार्थ और धर्मार्थ के कार्य करते हैं. भारत सरकार ने आयकर नियमों में संस्था को मान्यता दे रखी है।
aकर्नाटक में कर्नाटक स्टेट ब्राह्मण डेवलपमेंट बोर्ड, आंध्र प्रदेश में ब्राह्मण वेलफेयर कारपोरेशन (राज्य सरकार की संस्था), पंजाब में ब्राह्मण भलाई बोर्ड, मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड काम कर रहे हैं. संस्था ने मुख्यमंत्री से मांग की कि एक ऐसी संस्था दिल्ली प्रदेश में भी स्थापित की जाए. ब्राह्मणों ने दिल्ली में हमेशा से सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया है.
पश्चिम बंगाल में नए CM को लेकर सस्पेंस, ये नेता हो सकते हैं दावेदार
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत