दिल्ली पुलिस ने होली के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए, 24 इलाकों को चिन्हित किया
दिल्ली पुलिस ने होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ऐसी 24 जगहों को चिन्हित किया है जो सबसे अधिक संवेदनशील है. दिल्ली पुलिस ने स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस का मानना है कि इन इलाकों में कभी भी किसी भी वक्त दंगा भड़क सकता है. ऐसे में इन इलाकों में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है.
इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, यानी 14 मार्च, दिन शुक्रवार और ऐसे में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है. दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में ऐसी चौबीस जगह को चिन्हित किया है जो अति संवेदनशील इलाकों की श्रेणी में आते हैं, जहां पर कभी भी हिंसा, तनाव और झगड़ा होने के चांस रहते हैं. इन इलाकों में खासतौर से सीलमपुर, जाफराबाद, शिव विहार, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, त्रिलोकपुरी और खासतौर से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कुछ इलाके शामिल हैं.
पुलिस अधिकारी कर रहे गश्त
दिल्ली पुलिस ने इस बार होली और जुमे के दौरान किसी भी तरीके की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. करीब 35000 से ज्यादा पुलिस के जवान दिल्ली की सड़कों पर 14 मार्च के दिन तैनात रहेंगे. सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं. 24 संवेदनशील जगहों पर पुलिस की खास निगरानी रहेगी. इन जगहों पर पुलिस ने अभी से पेट्रोलिंग शुरू कर दी है.
होली से पहले लोगों से की जा रही अपील
सीलमपुर इलाके में एसएचओ अपने पूरे दलबल के साथ होली से पहले ही गश्त कर रहे हैं. इलाके के लोगों को समझाया जा रहा है कि रंग के दौरान किसी भी तरह के झगड़े से बचें. सीसीटीवी के जरिए संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी. साथ ही होली और जुमे की नमाज के दौरान भी दिल्ली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करेगी.
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, गंगा ब्रिज से बदलेगा ट्रैफिक का हाल
अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए संतोष नायर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टिकट प्राइस ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसमें खास
इंदौर का नवकारसी विवाद देशभर में चर्चा में, जानें पूरा मामला