दिल्ली हाई कोर्ट ने 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गृह मंत्रालय के पास ज्ञापन देने को कहा है. उच्च न्यायालय ने गृह मंत्रालय से ज्ञापन पर जल्द से जल्द फैसला लेने को कहा है. केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता ने गृह मंत्रालय को पक्षकार नहीं बनाया है जबकि ऐसे मामले में फैसला गृह मंत्रालय को लेना होता है.
याचिका में सरकार को संविधान में संशोधन करने और इंडिया शब्द के स्थान पर ‘भारत’ या ‘हिंदुस्तान’ शब्द रखने का निर्देश देने की मांग की गई थी. इस मामले में पिछली सुनवाई 17 फरवरी को हुई थी. इस दौरान जस्टिस सचिन दत्ता ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दिया गया समय बढ़ा दिया था. कोर्ट ने 4 फरवरी की सुनवाई में केंद्र के वकील को मंत्रालय से निर्देश लेने के लिए समय दिया था.
याचिकाकर्ता ने SC में भी दाखिल की थी याचिका
याचिकाकर्ता नमह ने संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन की मांग की है. उनका कहना है कि देश का एक नाम होना चाहिए. संविधान में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए क्योंकि अभी हर कागज पर अलग नाम है. आधार कार्ड पर ‘भारत सरकार’ लिखा है. ड्राइविंग लाइसेंस पर ‘यूनियन ऑफ इंडिया’ लिखा है. पासपोर्ट पर ‘रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ है. इससे कन्फ्यूजन होता है.
नमह इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी. याचिका में उन्होंने देश के मूल और प्रामाणिक नाम भारत को मान्यता देने की मांग की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में संबंधित मंत्रालय को मामले का संज्ञान लेने का निर्देश दिया था, लेकिन मंत्रालय की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हुई.
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, गंगा ब्रिज से बदलेगा ट्रैफिक का हाल
अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए संतोष नायर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टिकट प्राइस ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसमें खास
इंदौर का नवकारसी विवाद देशभर में चर्चा में, जानें पूरा मामला