संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद रंगों की होली, मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद
संभल के खग्गूसराय स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल के बाद सोमवार को होली खेली गईइस दौरान वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. लोगों ने पुलिस अधिकारीयों को भी गुलाल लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. बता दें कि कार्तिकेय मंदिर पर 46 साल पहले हुए दंगे के बाद बंद कर कब्ज़ा कर लिया गया था. पिछले साल ही संभल जिला प्रशासन ने इस मंदिर को खुलवाया और पूजा पाठ शुरू की गई.
46 साल बाद मंदिर खुलने पर विश्व हिंदू परिषद ने इस बाद होली को लेकर विशेष प्रबंध किया है. विहिप की तरफ से इस बार घर – घर जाकर भगवा गुलाल बांटे गए. रंगभरी एकादशी के मौके पर लोगों ने मंदिर में जमकर रंग और गुलाल उड़ाए. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही. डरने से भी मंदिर के आस पास निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि यह मंदिर जामा मस्जिद से महज 200 मीटर की दूरी पर है. लिहाजा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.
1978 दंगे के बाद से बंद था मंदिर
गौरतलब है कि 1978 के दंगे के बाद इस इलाके से हिंदू आबादी पलायन कर गई थी. तभी से यहां स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में पूजब पाठ बंद था और लोगों ने इस पर कब्ज़ा कर लिया था. पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद सुर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद संभल जिला प्रशासन ने इस मंदिर को खोज निकाला और उसकी साफ़-सफाई करवाकर पूजा पाठ शुरू करवाया है. बता दें कि 46 साल बाद मंदिर के खुलने पर लोगों में होली को लेकर गजब का उत्साह है और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औय जिला प्रशासन को धन्यवाद कह रहे हैं.
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास