दिल्ली में होली के दिन सड़क हादसे के बाद हत्या, आरोपी ने शराब की बोतल से किया हमला
राजधानी दिल्ली में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक मामूली सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई. इस दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय युवक आशीष की गला रेतकर हत्या कर दी गई. होली की रात हुई इस निर्मम हत्या से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपियों को दबोच लिया.
कैसे हुई वारदात?
DCP अभिषेक ढाणियां ने बताया कि 14 मार्च की रात, आशीष अपने दोस्त के साथ होली मनाने के बाद घर लौट रहा था. NH 24 कट के पास उसकी बाइक को पीछे से आ रही पल्सर बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पक्षों में बहस हो गई. इसी दौरान, आरोपियों में से एक ने जेब से शराब की क्वार्टर बोतल निकाली और आशीष के सिर पर दे मारी.
बोतल के टुकड़े होते ही आरोपी ने उसी टूटी बोतल से आशीष का गला रेत दिया और फरार हो गए. घायल आशीष को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तेजी से हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार टीमों का गठन किया. ACP पवन कुमार के नेतृत्व में थाना कल्याणपुरी के SHO मुकेश बाल्यान, इंस्पेक्टर मुकेश मीणा, इंस्पेक्टर दीपक कुमार की एक टीम के अलावा, एडिशनल डीसीपी नित्या राधा कृष्णा के नेतृत्व में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के इंचार्ज इंस्पेक्टर अरुण कुमार, स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक और एएटीएस के इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन यादव की टीमें बनाई गईं.
इन टीमों ने एडिशनल डीसीपी-I (ईस्ट) विनीत कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और फरार आरोपियों की तलाश में कई इलाकों में दबिश दी.
मुख्य आरोपी पंकज और जीतू गिरफ्तार
पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी पंकज कुमार सिन्हा (30) और जीतू (27) को गिरफ्तार कर लिया गया. पंकज इंदिरापुरम का रहने वाला है और एक कॉफी कंपनी में सेल्समैन है, जबकि जीतू मंडावली में रहता है और रिक्शा चालक है. दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार