दिल्ली से देहरादून के लिए नया एक्सप्रेस-वे जल्द शुरू, सफर में होगा ढाई घंटे का फायदा
दिल्ली से देहरादून के लिए अब जल्द नए एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होने जा रही है. इस नए एक्सप्रेस-वे पर सफर करने के लिए लोगों में खासा उत्साह है. सबसे पहला कारण है समय की बचत. 6 की जगह अब महज ढाई घंटे में आप दिल्ली से देहरादून पहुंच सकेंगे. लेकिन इसी के साथ-साथ पेट्रोल का भी पैसा आप आसानी से बचा सकेंगे. अगर आपकी गाड़ी की माइलेज 18 किलोमीटर प्रति लीटर है तो इस एक्सप्रेसवे पर आपका महज 11 लीटर पेट्रोल-डीजल लेगा.
यही नहीं, इस एक्सप्रेसवे पर सभी आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चालकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे पर 800 से अधिक लाइट लगाई गई हैं. इसके अलावा भी सुरक्षा के कई इंतजाम भी किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेस-वे के कारण दिल्ली से देहरादून का 260 किलोमीटर का सफर महज 210 किलोमीटर तक सिमट जाएगा. इसके अलावा अगर आपकी गाड़ी बीच एक्सप्रेसवे पर खराब हो जाती है तो आप तुरंत कॉल करके मकैनिक को बुला सकते हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कई बेहतरीन सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, जहां आपको आवश्यकता पड़ने पर फ्री एंबुलेंस सेवा मिलेगी. यानि अगर एक्सप्रेसवे पर किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो तुरंत घायलों को उपचार मिल सकेगा.
कब से शुरू होगा एक्सप्रेस-वे?
Delhi Dehradun Expressway का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. जल्द ही इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है. हालांकि, इसे लेकर अधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि अगले 2 या 3 महीने में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है. वहीं माना जा रहा है इससे दिल्ली में आवाजाही और आसान हो जाएगी.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार