AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता पर उठाए सवाल, भाजपा के वादों को बजट में लागू करने की मांग
आम आदमी पार्ट नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से वह सिर्फ लोगों से मिल रही हैं. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, उनमें महिला समृद्धि योजना के जरिए दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपये देने के बारे में कहा गया है. गरीब तपके की महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, दलितों को छात्रवृत्ति आदि को शामिल किया है. इन सभी वादों का प्रावधान बजट में किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चलाने वाले लोगों के लिए आपने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के जो भी वादे किए हैं उसे पूरा कीजिए. साथ ही दलितों के लिए जो भी स्कॉलरशिप की बात कही थी उसे भी आपको पूरा करना पड़ेगा.
नर्सरी से लेकर कॉलेज तक फ्री शिक्षा
इसके अलावा आपने जो भी अलग-अलग समाज के लिए काम करने को कहा था, उसे पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है, जैसे कि स्टूडेंट के लिए कहा था कि नर्सरी से लेकर कॉलेज तक फ्री में शिक्षा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में बताए गए सभी प्रावधान का जिक्र अगर वो बजट में करती हैं, तो सीएम को किसी से भी मिलने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया लगभग 2 साल जेल में रहकर आए हैं. अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह 6-6 महीने जेल में रहकर आए हैं, जब ये लोग तब नहीं झुके तो क्या आज भाजपा इन्हें झुका पाएगी? भाजपा अपनी गलतफहमी दूर कर ले, अरविंद केजरीवाल न कभी भाजपा के आगे झुकेंगे न इनसे डरेंगे, न दबेंगे… एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, दुर्गियाना मंदिर. लक्ष्मी कांता चावला उसकी प्रधान हैं. पहली बार कोई महिला किसी मंदिर की प्रधान बनी है. पंजाब में लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। शिष्टाचार के लिए लोग बैठक करते हैं.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार