पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गाँधी और संजय राउत पर साधा निशाना, कहा-
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी छोड़ने के बाद से ही लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर राहुल गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया है कि संजय राउत और राहुल गांधी भारत को तोड़कर दूसरा पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उद्धव के परिवार और पार्टी पर राहुल का राहु- आचार्य प्रमोद
राहुल गांधी और संजय राउत पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- "मोहम्मद अली जिन्ना ने 1947 में भारत को तोड़ने का सपना देखा था। संजय राउत भी राहुल गांधी के साथ मिलकर ऐसा ही सपना देख रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहते हुए राहुल गांधी का राहु उद्धव ठाकरे के परिवार और पार्टी पर आ गया है।" राउत राहुल को पीएम बनाना चाहते हैं- आचार्य प्रमोद:
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- "संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि भारत की जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा। इसलिए वह चाहते हैं कि दूसरा पाकिस्तान बने और वह राहुल गांधी को दूसरे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।"
राहुल गांधी बार-बार वियतनाम क्यों जा रहे हैं?- भाजपा
दूसरी ओर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र से ज्यादा समय वियतनाम में बिता रहे हैं। उन्होंने कहा- "राहुल गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए। एक बार फिर वह वियतनाम गए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए। राहुल गांधी को वियतनाम के प्रति अपने असाधारण लगाव के बारे में बताना चाहिए। उनका बार-बार उस देश का दौरा करना बेहद आश्चर्यजनक है।" वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर राहुल गांधी के निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने तर्क दिया कि एक व्यक्ति के रूप में उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट