'पुरुषों को हर हफ्ते 2 बोतल मुफ्त शराब दी जाए', विधायक एमटी कृष्णप्पा ने विधानसभा में की अजीब मांग
बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने कर्नाटक विधानसभा में एक अजीबोगरीब मांग की। जिसके बाद इस मामले की हर जगह चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार महिलाओं को इतनी सारी मुफ्त चीजें दे रही है तो पुरुषों को भी हर हफ्ते 2 बोतल मुफ्त शराब दी जानी चाहिए। उन्होंने बुधवार को सदन में चर्चा के दौरान यह बात कही।
क्या है पूरा मामला?
एमटी कृष्णप्पा ने कहा, 'अध्यक्ष महोदय, मेरी बात को गलत मत समझिए, लेकिन जब आप 2000 रुपये मुफ्त देते हैं, जब आप मुफ्त बिजली देते हैं, तो यह हमारा पैसा है, है न? तो उनसे कहिए कि वे शराब पीने वालों को भी हर हफ्ते दो बोतल मुफ्त दें। हर महीने पैसे देना संभव नहीं है, है न? बस दो बोतल। यह हमारा पैसा है जो शक्ति योजना, मुफ्त बस और करंट के लिए दिया जा रहा है, है न? तो पुरुषों को हर हफ्ते दो बोतल देने में क्या गलत है? इसे करवाइए। सरकार को सहकारी समिति के माध्यम से यह काम करने दीजिए। मंत्री जॉर्ज को यह काम करने दीजिए।'
जानिए और क्या चर्चा हुई
केजे जॉर्ज- आप चुनाव जीतिए, सरकार बनाइए और ये कीजिए।
एमटी कृष्णप्पा- आपने गारंटी तो दे दी है, है न?
केजे जॉर्ज- हम शराब की खपत को यथासंभव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
चेयरमैन यूटी खादर- दो बोतल मुफ्त देने का आपका सुझाव हमें पहले ही मुश्किल में डाल सकता है। कल्पना कीजिए कि अगर हम दो बोतल मुफ्त देने लगें तो क्या स्थिति होगी।
एमटी कृष्णप्पा- अगर आप मुफ्त देंगे तो स्थिति अपने आप सुधर जाएगी।
बता दें कि एमटी कृष्णप्पा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। कुछ नेता उनके बयान की आलोचना भी कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कोई विधायक ऐसी मांग कैसे कर सकता है।
विपक्ष का हमला तेज, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा सियासी तनाव
अदला-बदली प्रस्ताव पर भारत का इनकार, ड्रैगन को मिली कड़ी प्रतिक्रिया
कोरबा में तेज तूफान से नुकसान, कुसमुंडा में तीन घर चपेट में आए
ग्वालियर में मर्डर से हड़कंप, मामूली विवाद बना जानलेवा
Himanta Biswa Sarma का इस्तीफा स्वीकार, नई सरकार तक चलेंगे कार्यवाहक CM
US का बड़ा कदम, Peshawar में वाणिज्य दूतावास होगा बंद
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
द्विपक्षीय संबंधों पर जोर, मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच अहम बातचीत