राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन 20 एवं 21 मार्च को
भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक ओलंपियाड अंग्रेजी प्रतियोगिता 20 एवं 21 मार्च 2025 को भोपाल के प्रगत शैक्षिक संस्थान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर की अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी पूर्व में शाला स्तर, संकुल स्तर, विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं। अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था।
भोपाल में 20 एवं 21 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से कक्षा 2 ये 8 के 364 विजेता विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
Himanta Biswa Sarma का इस्तीफा स्वीकार, नई सरकार तक चलेंगे कार्यवाहक CM
US का बड़ा कदम, Peshawar में वाणिज्य दूतावास होगा बंद
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
द्विपक्षीय संबंधों पर जोर, मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच अहम बातचीत
राहुल का हमला तेज, बोले- निष्पक्ष चुनाव में BJP की हालत खराब होगी
जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला, जंगली सुअरों का आतंक जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
कलेक्ट्रेट पार्किंग में बड़ा खुलासा, अवैध वसूली और शराबखोरी सामने आई