अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भोपाल के शाहजहांबाद में सितम्बर 2024 में हुई 5 साल की बच्ची के अपहरण - दुष्कर्म और हत्या के प्रकरण में, अपराधी को 3 प्रकरणों के आधार पर 3 बार फांसी की सजा मिली है, जो भविष्य में अपराध करने वालों के लिए मिसाल बनेगी। राज्य सरकार किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई और माननीय न्यायालय द्वारा दिए निर्णय के संबंध में विचार व्यक्त कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जघन्य अपराध की व्यापक विवेचना के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। प्रकरण में न केवल अपराधी को पकड़ा गया अपितु तत्परतापूर्वक चालान पेश करवाया गया। इस प्रकरण की सुनवाई भी त्वरित रूप से हुई। माननीय न्यायाधीश ने जो फैसला दिया है उससे यह फैसला मिसाल बना है। यह फांसी की सजा सभी अपराधियों को सबक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने न्यायालय द्वारा कम समय में संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है।
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
द्विपक्षीय संबंधों पर जोर, मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच अहम बातचीत
राहुल का हमला तेज, बोले- निष्पक्ष चुनाव में BJP की हालत खराब होगी
जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला, जंगली सुअरों का आतंक जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
कलेक्ट्रेट पार्किंग में बड़ा खुलासा, अवैध वसूली और शराबखोरी सामने आई
बस्तर में इनोवेशन मिशन लॉन्च, युवाओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म
पीएम मोदी की मौजूदगी में बड़ा सियासी मोड़, मैथिली ठाकुर पर नजर