मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में हल्की बारिश और पारे में गिरावट
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने का संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज चमक होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम की यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों तक चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका ओड़ीसा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर और बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।
बस्तर में इनोवेशन मिशन लॉन्च, युवाओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म
पीएम मोदी की मौजूदगी में बड़ा सियासी मोड़, मैथिली ठाकुर पर नजर
फुंदरी पुल से आसान हुआ सफर, अबूझमाड़ में विकास की नई शुरुआत
ससुराल बना कत्लगाह, दामाद की हत्या से इलाके में हड़कंप
सिंहस्थ से पहले सख्त निर्देश, शिप्रा किनारे नहीं होंगे व्यावसायिक निर्माण
नई विधानसभा के गठन को लेकर बंगाल में अधिसूचना जारी, तैयारियां शुरू
खुशियों के बीच हंगामा, मुरैना में शादी में जमकर मारपीट
दंपती को निशाना बनाकर हमला, शीशे तोड़े; ड्राइवर की समझदारी से बचाव
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज