छग: बारिश के साथ गिरे ओले, तूफान के साथ बरसा पानी, मौसम विभाग का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. इतना ही नहीं बलरामपुर जिले में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं. इसके साथ ही सूरजपुर, कोरिया समेत संभाग के अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई. बारिश से इलाके में भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की संभावना है. वहीं रायपुर, बिलासपुर सरगुजा संभाग समेत बस्तर में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही आज कई इलाकों में और बारिश होने की संभावना है।
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बलरामपुर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. इससे लहसुनपाठ इलाका बर्फ की चादर से ढक गया. लहसुनपाठ गांव इलाका कुछ देर के लिए शिमला जैसा नजर आया. इलाके में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है. इसका आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है.
सूरजपुर में आधे घंटे की बारिश
सूरजपुर शहर में आधे घंटे की बारिश हुई। क्षेत्र में हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अभी ऐसी बारिश नहीं हुई है, जिससे किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हो।
फसलों को नुकसान की आशंका
सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं तेज आंधी के साथ क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बारिश से रबी की फसलों को नुकसान हो सकता है। जिले में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। जहां किसानों ने फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई है। हालांकि अभी फसलों को भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली
चिरमिरी में मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके चलते शहर में तेज बारिश हुई। इसके चलते मौसम का मिजाज गर्म से ठंडा हो गया है। लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल