यात्री सोते रहे फ्लाइट में, लैंडिंग के बाद क्रू मेंबर ने हटाई सीट बेल्ट, तो मचा हड़कंप
दिल्ली से उड़ान भरकर एक फ्लाइट लखनऊ उतरी. लेकिन लैंडिंग के बाद वहां कुछ ऐसा हुआ, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. दरअसल, फ्लाइट के अंदर एक यात्री मृत पाया गया. पोस्टमार्टम में पता चला कि यात्री को हार्ट अटैक आया था. उसी के चलते यात्री की मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट में दिल्ली से आया शख्स मृत पाया गया. शख्स की पहचान आसिफ उल्हा अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार एयर इंडिया फ्लाइट AI2845 में यात्री मृत मिला. फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची.
जब क्रू मेंबर ने यात्री से संपर्क किया, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जब उसकी सीट बेल्ट खोली गई तो क्रू मेंबर घबरा गए. यात्री की मौत हो चुकी थी. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहां पता चला कि यात्री को उड़ान के बीच में ही हार्ट अटैक आ गया था. इस कारण उसकी नींद में ही जान चली गई. अन्य यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई. यानि एक मृत यात्री के साथ अन्य यात्री सफर करते रहे. फिर जब फ्लाइट लखनऊ में लैंड हुई तो सभी यात्री उतर गए. बस वही यात्री नहीं उतरा. क्रू मेंबर्स ने उसे कहा कि सर फ्लाइट लैंड हो चुकी है. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसे हिलाया. तभी भी कोई जवाब नहीं मिला. उसकी सीट बेल्ट खोली गई, तो वो आगे की तरफ गिरा, इससे क्रू मेंबर्स को यह समझते देर न लगी कि कुछ तो गड़बड़ है. फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर ने चेक किया तो पाया कि यात्री की सांसें थम चुकी हैं. एयर इंडिया ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है.
महिला की भी हुई थी मौत
इससे पहले भी 18 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट की ओर बढ़ रही एक महिला यात्री अचानक गिर पड़ी. आनन-फानन में उसको एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया. वहां महिला की मृत्यु हो गई. महिला इंडिगो की फ्लाइट से कर्नाटक जा रही थी, एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार बेंगलुरु जा रही महिला टर्मिनल-3 के ऊपर तल पर स्थित बोर्डिंग गेट के पास थी जब उसकी तबीयत बिगड़ी, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया. उसकी जान बचाने के लिए तुरंत मेडिकल टीम ने सीपीआर दिया. एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा गया. लोकबंधु अस्पताल में महिला की मौत हो गई.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल