आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने की योजना को मिली हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनना की योजना को हरी झंडी मिल गई. महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने को लेकर शुक्रवार को एक शासनादेश (GR) जारी किया है. इसका ऐलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कर चुके हैं. उन्होंने आगरा के एक कार्यक्रम में पिछले महीने 19 फरवरी को ऐसी इच्छा जाहिर की थी.
छत्रपति शिवाजी महाराज का आगरा से गहरा नाता रहा है. क्रूर औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरा में राम सिंह की कोठी में नजरबंद कर दिया था. जहां से वे साल 1666 में अपने बेटे के साथ भाग निकले थे. अब महाराष्ट्र सरकार उसी जगह पर यूपी सरकार की मदद से शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाएगी. इसे लेकर सरकारी आदेश ऐसे समय में जारी हुआ है, जब नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बवाल मचा है.
सरकार की ओर से जारी GR में क्या कहा गया?
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी जीआर में बताया गया, ‘शिवाजी महाराज को मुगलों ने आगरा में कैद कर लिया था, लेकिन वे अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई से वहां से भाग निकले और महाराष्ट्र वापस आ गए. लेकिन वहां कोई स्मारक या प्रतीक नहीं दिखता. जब महाराष्ट्र के लोग उस जगह जाते हैं, तो उन्हें कोई प्रतीक नहीं दिखता. ऐसे में जिस जगह उन्हें कैद किया गया था, वहां पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा.
इसमें कहा गया है कि शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य देवता हैं. उनकी वीर गाथा की प्रशंसा की जानी चाहिए. इस परियोजना के लिए राज्य पर्यटन विभाग द्वारा आवश्यक धनराशि आवंटित की जाएगी. इससे पहले महाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान भी इस परियोजना पर चर्चा हुई थी. कहा जा सकता है कि यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इच्छा है. जिसका जिक्र वे कई बार कर चुके हैं.
ताजमहल से भी आगे निकल जाएगा- फडणवीस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने 19 फरवरी को आगरा में एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि एक बार आगरा में शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बन जाए तो यह पर्यटन स्थल के तौर पर दुनिया के सातवें अजूबों में से एक ताजमहल से भी आगे निकल जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरा नाम बदल देना. स्मारक के लिए यूपी सरकार जमीन मुहैया कराएगी.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार