दिल्ली फायर विभाग प्रमुख ने किया साफ, जस्टिस वर्मा के घर से नहीं मिला कोई कैश
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कैश बरामद होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. दिल्ली अग्निशमन विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों को कोई कैश नहीं मिला था.
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुखिया अतुल गर्ग ने पीटीआई को बताया कि 14 मार्च को रात 11.35 बजे नियंत्रण कक्ष को वर्मा के लुटियंस दिल्ली आवास पर आग लगने की सूचना मिली और दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. दमकल गाड़ियां रात 11.43 बजे मौके पर पहुंचीं. गर्ग ने बताया कि आग स्टेशनरी और घरेलू सामान से भरे एक स्टोर रूम में लगी थी. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में 15 मिनट लगे. कोई हताहत नहीं हुआ.
आग पर काबू पाने के बाद टीम वापस लौट गई थी
डीएफएस प्रमुख ने कहा कि आग बुझाने के तुरंत बाद हमने पुलिस को आग की घटना की सूचना दी. इसके बाद दमकल कर्मियों टीम मौके से चली गई. हमारे दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान कोई नकदी नहीं मिली. अधिकारी का कहना है कि उनकी टीम के लोग आग पर काबू पाने के बाद वहां से वापस लौट आए.
दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की इन हाउस जांच
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा सरकारी आवास से उस समय भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ जब उनके घर पर आग लग गई थी. यह कैश आग बुझाने के लिए उनके आवास पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को मिला था. इस बीच यह भी जानकारी सामने आई कि जस्टिस वर्मा का दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया है. हालांकि, जस्टिस के तबादले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई.
भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंपेंगे रिपोर्ट
कहा गया कि सूचना प्राप्त होने पर दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने साक्ष्य और जानकारी एकत्र करने के लिए इन-हाउस जांच प्रक्रिया शुरू की है. दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जिन्होंने 20 मार्च 2025 को कॉलेजियम की बैठक से पहले अपनी जांच शुरू कर दी थी आज यानी 21 मार्च 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार