क्या लोको पायलट ट्रेन में पी सकता है कफ सिरप या कोल्ड ड्रिंक? रेल मंत्री ने किया स्पष्ट
ट्रेन से रोज सैकड़ों लोग सफर करते हैं और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की जिम्मेदारी ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट पर होती है. ऐसे में उनके लिए कई नियम बनाए गए हैं, जिन्हें फॉलो करना उनके जरूरी होता है. इन्हीं नियमों में से एक का जिक्र शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में किया. उन्होंने कहा कि लोको पायलट के ट्रेन में पेय पदार्थ का सेवन करने पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोको पायलट ट्रेन में बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये बात उच्च सदन में एक लिखित शिकायत के जवाब में कही. उन्होंने जवाब में कहा कि लोको पायलट के लिए बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों को लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं है यानी वह ऐसे पेय पदार्थ ले सकते हैं, जिनमें अल्कोहल न मिला हो. ये मामला तब सामने आया जब MDMK सांसद वाइको और MDMK मेंबर एम षणमुगम ने इसी से जुड़ा एक सवाल किया.
पेय पदार्थों के लेकर पूछा था ये सवाल
MDMK मेंबर एम षणमुगम ने सवाल पूछा कि क्या साउथ रेलवे की ओर से ट्रेन लोको पायलटों के काम पर आते समय और काम करने के दौरान पानी, फल, कफ-सिरप और नारियल पानी का सेवन करना पर प्रतिबंध लगाया है. क्या इस तरह के निर्देश देने वाला कोई सर्कुलर जारी किया गया है. उन्होंने इसे गर्मियों के दौरान अनैतिक और अमानवीय बताया और कहा कि ट्रेन का इंजन गर्म हो जाता है और रनिंग स्टाफ को प्यास लगती है.
पहले ही संशोधन किया जा चुका
इसी सवाल के बाद बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों के सेवन करने की बात कही गई. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों का सेवन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. कुछ पेय पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए साउथ रेलवे की ओर से उठाए गए कदमों में पहले ही संशोधन किया जा चुका है. इस तरह उन्होंने MDMK मेंबर एम षणमुगम और MDMK सांसद वाइको के सवाल का जवाब दिया.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार