CG Weather: तेज धूप और गर्मी के बीच अब बारिश, वातावरण हुआ ठंडा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप और गर्मी के बीच बारिश शुरू हो गई है। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में काफी नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश में तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश के उत्तरी और मध्य भाग में बारिश की संभावना है।
इन इलाकों में गरज के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, 22 मार्च रविवार को भी पूरे प्रदेश में यह गतिविधि जारी रहेगी। सभी इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद 23 मार्च को यह गतिविधि कम हो जाएगी, हालांकि कई इलाकों में संभावना बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
वहीं, बलरामपुर जिले के सामरी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ गोलाकार स्तरों पर दूरी के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं, मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका स्थित है। इसके प्रभाव से राज्य में मौसम बदल गया है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही हैं। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार