'ओडेला 2' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, तमन्ना भाटिया के नए पोस्टर में दिखा रौद्र रूप
तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया था। वहीं, अब निर्माताओं ने दर्शकों को खास तोहफा देते हुए आज शनिवार, 22 मार्च 2025 को आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।
फिल्म की रिलीज डेट का एलान
फिल्म के निर्माताओं ने 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। तमन्ना भाटिया की फिल्म 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का नया पोस्टर
वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें तमन्ना का नया भयंकर रूप देखने को मिला। तमन्ना के चेहरे पर गहरे घाव और खून के निशान हैं। इसके साथ ही उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में पवित्र शहर वाराणसी को भी दिखाया गया है। पोस्टर में भी रहस्य बना हुआ है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर के बारे में अधिकारी जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
फिल्म का टीजर
फिल्म का दमदार टीजर कुछ हफ्ते पहले प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। यह फिल्म 2021 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है। इस फिल्म में तमन्ना नागा साधु के अवतार में नजर आएंगी। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक जारी किया गया था। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित 'ओडेला 2 का निर्माण डी मधु ने अपने मधु क्रिएशन्स बैनर के तहत संपत नंदी टीमवर्क्स के सहयोग से किया है। हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अजनीश लोकनाथ ने संगीत तैयार किया है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत