भरी मीटिंग में मीम्स याद कर हंसा युवक, मैनेजर ने किया बाहर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट रैडिट पर पोस्ट की गई इस पोस्ट में यूजर लिखता है कि एक मीटिंग के दौरान उसके मैनेजर उसे अपने टारगेट्स के बारे में बता रहे थे। हालांकि इसी दौरान उन अंधे टारगेट्स की वजह से मुझे कुछ मीम्स याद आ गए और मैं हंसने लगा।यूजर ने याद करते हुए लिखा कि बिजनेस हेड ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों मुस्कुरा रहा हूं... लेकिन मुझे उस वक्त ऐसा लगा जैसे मुझे कुछ भी याद न रहा हो... उसने मुझसे फिर पूछा कि क्या तुम मेरी बात को सुन भी रहे हो... तब मैंने हां मैंने उत्तर दिया लेकिन मेरी हंसी कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी।
यूजर ने लिखा कि मेरे हंसने से बॉस का चेहरा एक दम अचंभे से भर गया और यह देखकर मुझे और भी ज्यादा हंसी आने लगी.. और मैं जोर-जोर से हंसने लगा। बाद में बॉस ने मुझे मीटिंग से जाने के लिए कहा और मैं उठकर वहां से चला आया। हालांकि उसके बाद मुझे एचआर ने गैर-पेशेवर व्यवहार के चलते चेतावनी भी दी और बाद में मैनेजर ने भी बात करने के लिए बुलाया।
इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने-अपने हिसाब से कमेंट किए। कई लोगों ने इसे गैर-पेशेवर व्यवहार करार दिया, जबकि कई लोगों को यह कहानी बहुत ही फनी लगी। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सीरियस मीटिंग के समय हंसने वाले विचार दिमाग में आए। एक और यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन मीम्स को ढूंढ़ें और अपनी डेस्क पर चिपका दें.. इससे आप ही नहीं बाकी लोगों को भी हंसने का मौका मिलेगा।एक और यूजर ने नसीहत देते हुए कहा कि माना कि मीम्स पर हंसना गलत नहीं है लेकिन अगर आप मीटिंग के बीच में हंसते रहते हैं और मैनेजर के बार-बार पूछने पर भी हंसते रहते हैं तो भाई फिर आप मुसीबत को आमंत्रित कर रहे हैं और कुछ नहीं।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया