यह बजट जनता का होगा, 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिले
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि विकसित दिल्ली बजट 2025 को तैयार करने के लिए दिल्लीवासियों से 10 हजार से ऊपर सुझाव और अपेक्षाएं व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह दिल्ली वालों की आकांक्षाओं पर आधारित होगा और इसे जनता की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद बीजेपी लगातार एक्शन मोड में है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादों को पार्टी एक एक कर पूरा करने में जुट गई है। इस बीच सूबे की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (22 मार्च) को विकसित दिल्ली बजट 2025 को तैयार करने के लिए दिल्लीवासियों से प्राप्त सुझावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट के लिए 10 हजार से ऊपर सुझाव और अपेक्षाएं व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए दिल्ली के लोगों से मिली हैं। उन्होंने बताया कि विकसित दिल्ली बजट के लिए महिलाओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों, औद्योगिक संगठनों, किसानों, विधायकों, सांसदों, युवाओं, डॉक्टर, सीए ,नगर निगम पार्षद एवं कर्मचारी, झुग्गी निवासियों और इन्फ्लुएंसर्स आदि के साथ संवाद किया गया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और उनके द्वारा भेजे गए सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि यह बजट पूरी तरह दिल्ली वालों की आकांक्षाओं पर आधारित होगा और इसे जनता की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता ने अपने सुझावों और विचारों से यह स्पष्ट कर दिया है कि वो दिल्ली को एक विश्व स्तरीय राजधानी बनाने के लिए पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने के तुरंत बाद से हमारा एक ही लक्ष्य है कि दिल्ली को विकसित और आधुनिक बनाने के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विकसित दिल्ली संकल्प पत्र में दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के साथ महिलाओं, गरीबों, छात्रों, युवाओं और श्रमिकों आदि के जीवन स्तर को सुधारने का वादा किया है। सीएम ने बताया कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया