दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम दो दिन में बढ़ेगी गर्मी
नई दिल्ली। देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। पूर्वी भारत में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। देशभर में पिछले कई महीनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप तो, कभी बारिश तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। दिल्ली एनसीआर में दोपहर में तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों को दिन में गर्मी की वजह से पसीना आ रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी जारी है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मैदानी इलाकों में बादल देखने को मिल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 3-4 दिनों के दौरान लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं है। 22 से 25 मार्च के दौरान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और उमस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दिल्ली समेत एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दोपहर में तेज धूप हो रही है। दिल्ली में सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। दिन में गर्मी से पसीना निकलने लगा है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं हवाओं की गति कमजोर हो सकती है। 22 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया