एक शाम शहीदों के नाम आप मनाएगी शहीदी दिवस
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, प्रत्याशी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस कार्यक्रम के आयोजन को भव्य बनाने के लिए लोकसभावार तैयारी समिति का गठन किया था, जिसने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी मुख्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि हर साल आम आदमी पार्टी 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में यह आयोजन करती है। इस वर्ष भी पार्टी उसी जोश और जुनून के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली चुनाव के बाद यह आप का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। गोपाल राय ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों के सपनों को साकार करने और उनकी विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने जिस सोच के साथ अपनी जान की कुर्बानी दी, उसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आप देशवासियों को शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लेगी
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी