त्योहारों के मद्देनजर CM योगी का निर्देश, अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के लिए रविवार को कानून – व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर, बैशाखी समेत अन्य महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के मद्देनजर अधिकारियों से चौकसी बनाए रखने को कहा है. उन्होंने अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.
आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, ‘‘पर्व-त्योहारों के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्राएं निकलेंगी और मेले लगेंगे। उल्लास और उमंग के पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है, इसलिए हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं.’’
अलविदा के नमाज पर रहे सतर्क
उन्होंने पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अलविदा की नमाज़ के मौके पर विशेष सतर्कता रखें. उन्होंने ईद के अवसर पर साफ-सफाई, स्वच्छता व पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा.
संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाए गश्त
उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि धार्मिक कृत्यों से सड़क मार्ग बाधित न हो. संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और पुलिस की गश्ती बढ़ाने को भी कहा. अफवाहों पर अंकुश लगाने की सख्त हिदायत के साथ उन्होंने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं को लेकर अलर्ट रहने को कहा है. योगी ने थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा. गोतस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें.’’
क्राउड मैनेजमेंट की हो व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या और चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी धाम व सीतापुर में भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. उन्होंने कहा कि आस्था और उल्लास के इन महत्वपूर्ण पर्वों के आयोजन को सुशासन, सुव्यवस्था का उदाहरण बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए. आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर स्वास्थ्य सहित सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाए.
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास