दिल्ली के जनपथ मार्केट में एक लड़की को पैंट में मिले 10 यूरो, क्या दुकानदार ने दी सेकंड हैंड पैंट?
दिल्ली: दिल्ली की जनपथ मार्केट से शॉपिंग करके आई एक लड़की के साथ जो हुआ, वो दिल्ली की कपड़ों के लिए मशहूर मार्केटोंमें से एक जनपथ से पैंट खरीदकर लाई थी. जनपथ मार्केट कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है. यहां वेस्टर्न हों या ट्रेडिशनल हर तरह के कपड़े सही दामों पर मिलते हैं. रोज यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन जनपथ मार्केट से कपड़े खरीदकर लाई एक लड़की का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां से एक लड़की ने पैंट खरीदी थी. लड़की ने घर आकर पैंट देखी तो पैंट की जेब के अंदर से लड़की को 10 यूरो मिले.
लड़की को बताया खुशनसीब
इसके बाद लड़की ने पैंट और यूरो की एक फोटो खींचकर 'X' पर शेयर की. लड़की ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "दोस्तों, आज जनपथ से खरीदी गई पैंट में मुझे 10 यूरो मिले." लड़की ने पोस्ट में दावा किया है कि उसे पैंट की जेब में 10 यूरो मिल हैं. 10 यूरो की कीमत भारतीय रुपयों में 900 रुपए से भी ज्यादा होगी. अब लड़की के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और कुछ उनकी पैंट को सेकंड हैंड बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें खुशनसीब भी बता रहे हैं.
लोगों ने किए जमकर कमेंट
नैना नाम की लड़की ने ये पोस्ट किया था. पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप खुशनसीब हैं, एक और पैंट खरीद लीजिए.' एक और ने लिखा "आप ने सेकेंड हैंड पैंट खरीदी. इसलिए आपको कैशबैक मिला." एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस घटना से यह साबित हो गया है कि जनपथ पर सेकेंड हैंड कपड़े मिलते हैं." यही नहीं कुछ लोग लड़की से पूछ रहे हैं कि आपने जो पैंट खरीदी है, उसकी कीमत कितनी है.
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव