बिजली दामों में बढ़ोतरी पर दिल्ली के ऊर्जा मंत्री का बयान, कहा- "यह रेगुलेटर का काम है"
दिल्ली: गर्मी आ रही है तो ऐसी खबरें फैल रही हैं कि दिल्ली में अप्रैल में बिजली के दाम बढ़ने जा रहे हैं. दिल्ली के लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले पर बिजली मंत्री आशीष सूद ने साफ किया है. उन्हेंने कहा कि दाम बढ़ाना या घटाना सरकार का नहीं रेगुलेटर का काम है.
इस मामले पर बिजली मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दाम बढ़ाना या घटाना सरकार का नहीं रेगुलेटर का काम है. डीआरसी का काम है. हमारी सरकार उन्हें समझाएगी कि आम जनता पर बोझ नहीं डालना. ये एक तरफ दाम बढ़ाते रहे. दूसरी तरफ बिजली कंपनी के साथ मिलीभगत करके कार्रवाई करते रहे. आम आदमी पार्टी की मिलीभगत के कारण बिजली कंपनियों पर 270000 का बोझ आ गया. इसको बिजली कंपनी जनता से वसूल सकती है, ये अधिकार आम आदमी पार्टी ने कंपनी को दिया है. हरकत आम आदमी पार्टी के नकारेपन का प्रमाण है. लेकिन बिजली के दाम न बढ़ें इसके लिए रेखा गुप्ता सरकार प्रतिबद्ध है.
आशीष सूद ने ये भी बताया की दिल्ली सरकार बिजली के दामों को लेकर दिल्ली की जनता पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार दिल्ली में बिजली की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव