सिवनी में राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष पर ईओडब्ल्यू ने कराई एफआईआर
सिवनी.मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष आशु अग्रवाल पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में धारा 316 (5) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। शहर से लगभग सात किमी दूर भुरकलखापा शकुन्तलादेवी राइस मिल में शासकीय धान मिलिंग में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के दल ने 19 मार्च को छापा मारा था। जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के उपपुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि राइस मिल की जांच में वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु राइस मिल को दी गई 3184 क्विंटल धान मौके पर कम पाया गया। जबकि 4594 बोरों में भरा 2297 क्विंटल चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का जांच में मिला था।
आठ जिलों में 145 लोगों पर 38 एफआईआर
उपपुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में बीते विपणन सत्र के धान उपार्जन घोटाले में सिवनी समेत आठ जिलों की 38 समितियों, 145 व्यक्तियों पर 38 एफआईआर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की है। बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में धान उपार्जन में 50 हजार क्विंटल सरकारी धान की हेराफेरी जांच में पाई गई है। समितियों व स्वसहायता समूहों से जुड़े व्यक्तियों कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की राइस मिल छापा मारा था। कार्रवाई से कई जिलों के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। धान उपार्जन घोटाले में ईओडब्ल्यू की प्रदेशव्यापी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल