प्रियंका की चमकदार त्वचा का राज आया सामने
मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपना स्किनकेयर सीक्रेट साझा किया। एक्ट्रेस की चमकदार त्वचा का राज सामने आया है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट-स्किनकेयर ग्लो को दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बेहद फ्रेश और रेजुवेनेटेड नजर आ रही थीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फेस शीट मास्क लगाए आराम कर रही थीं। उनकी इस पोस्ट ने फैंस को उनकी ब्यूटी रूटीन के बारे में और जानने के लिए उत्साहित कर दिया। स्किनकेयर के अलावा, प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी प्यार से एक-दूसरे को निहार रही है। प्रियंका जहां ऑल-ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं मालती फ्लोरल ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आईं। प्रियंका ने इस खास पल को कैप्शन दिया, घर। हाल ही में प्रियंका जयपुर की यात्रा पर भी गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा किए। हवा महल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, बहुत सुंदर। इसके अलावा, उन्होंने महारानी गायत्री देवी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किताब पढ़ रही थीं।
इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, अभी भी उनके प्रति बहुत जुनूनी हूं। लगभग 25 साल पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला। अगर काम की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह हेड्स ऑफ स्टेट में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रियंका द ब्लफ में भी दिखाई देंगी, जिसमें वह 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाने वाली हैं।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू