संभल में शाही जामा मस्जिद का नाम बदलकर "जुमा मस्जिद" किया गया, ASI ने मस्जिद का नया बोर्ड भिजवाया
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर चर्चा में आ गई है, इस बार कोई विवाद या बयान नहीं बल्कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की तरफ भेजे गए एक नए साइन बोर्ड को लेकर है. जिसमें मस्जिद को उसके सामान्य नाम "शाही जामा मस्जिद" के बजाय "जुमा मस्जिद" लिखा गया है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये साइन बोर्ड मस्जिद पर लगाया जाएगा.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दस्तावेजों में जामा मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद बताया है. ASI का दावा है कि नया साइनबोर्ड उनके रिकॉर्ड में दर्ज नाम के अनुसार है. यह मस्जिद पहले भी विवादों में रही है, जिसमें एक याचिका में इसके हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया था. पिछले साल हुए सर्वेक्षण के दौरान भी हिंसा हुई थी.
ASI ने नाम बदलने की बताई वजह
ASI के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि मस्जिद के बाहर पहले ASI का एक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे हटाकर इसकी जगह 'शाही जामा मस्जिद' लिखा हुआ बोर्ड लगा दिया. नया बोर्ड ASI के दस्तावेजों में दर्ज नाम 'जुमा मस्जिद' के अनुसार जारी किया गया है. शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला ASI बोर्ड मौजूद है.
मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
संभल की जामा मस्जिद का नाता विवादों से रहा है. इसको लेकर दावा किया जाता है कि यह प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थल था. पिछले साल 24 नवंबर को सर्वे के दौरान संभल के कोट गर्वी इलाके में हिंसा भड़क उठी थी. जिसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इलाके में शांति बहाली के लिए पुलिस को कई दिनों तक इंटरनेट बंद और कर्फ्यू लगाना पड़ा था. नए नाम के बोर्ड को लेकर हो सकता है कि विरोध देखने को मिले, हालांकि अब तक इस बारे में किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई है.
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल