खौफनाक रात: तेंदुए ने शिवपुरी में मचाया तांडव, 4 की मौत, 1 लापता
शिवपुरी: माधव टाइगर रिजर्व से सटे बरेठ गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शनिवार की देर रात एक तेंदुआ गांव में घुस गया और उसने झोपड़ी में बंधी 6 बकरियों पर हमला कर दिया. इस हमले में मौके पर ही 4 बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर पार्क प्रबंधन और जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है.
देर रात तेंदुए ने बकरियों पर किया हमला
बरेठ गांव के किसान वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि "वो रोज की तरह अपनी बकरियों को घर के पास बनी झोपड़ी में बांध कर सोने चले गए थे. रात करीब साढ़े 12 बजे तेज आंधी-तूफान के कारण उनकी नींद खुली. उन्होंने जरूरी सामान को सुरक्षित किया और बकरियों को देखा, जो उस समय ठीक थीं. वो सोने चले गए तभी कुछ ही देर बाद बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई. बाहर निकलकर देखा तो कुछ बकरियां घायल अवस्था में पड़ी थीं. एक तेंदुआ एक बकरी के बच्चे को अपने मुंह में दबाकर पहाड़ की तरफ भागता नजर आया. घायल बकरियों ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया."
घटना के बाद डरे हुए हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि, अब टाइगर रिजर्व में बाघ घूम रहे हैं, जिनके डर से तेंदुए जंगल से बाहर निकलकर गांवों में शिकार करने लगे हैं. टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के किसान अपनी जान और माल की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं. रात के अंधेरे में खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों को हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है. बैटरी की टॉर्च और तमाम सावधानियों के बावजूद जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना हुआ है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल