कारखाने की भट्ठी लीक होने से फर्स पर फैला धड़कता हुआ कांच,मजदूरों ने भाग कर बचाई जान
फिरोजाबाद, यूपी के फिरोजाबाद जिले में कांच कारखाने में अचानक आफत सी आ गयी।यहां कांच से धधकती भट्ठी के लीकेज होने से अफरा-तफरी फैल गयी और मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुयी। मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के गीता ग्लास कारखाने का है।यहां रोजाना की तरह रविवार को भी काम लगा और तेज आवाज के साथ भट्ठी फटी जिसका लावा कारखाने में तेजी के साथ फैलने लगा।धधकते लावा को देखकर मजदूरों और अन्य कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। वह जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े। घटना की जानकारी कारखाना प्रबंधन द्वारा पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गयी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जस सका। भट्ठी कैसे फटी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन जिस कांच से ग्लास आइटम बनते है उसे 150 से 15 सौ डिग्री तापमान पर गर्म किया जाता है.संभवतः अत्यधिक टेम्परेचर से ही यह भट्ठी फटी है। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पाण्डेय ने बताया कि थाना दक्षिण के नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में गीता ग्लास कारखाने में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं थी। मौके पर जाकर पता लगा कि कारखाने की भट्ठी लीक हुई है।भट्ठी फटने से आग पूरे कारखाने में फैल रही थी जिसे रोककर मजदूरों को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया गया है।कोई जनहानि नहीं हुयी है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल