मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा है कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर के महू में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों की तबीयत बिगड़ी, मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग का मामला
गोरखपुर से बंगाल तक आस्था की गूंज, मां काली से प्रार्थना
लोन प्री-पेमेंट करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, बचेंगे अतिरिक्त चार्ज से
टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन, मऊ में एक की मौत, दो की हालत नाजुक
इलाज कराने आया मरीज बना हादसे का शिकार, जेके हॉस्पिटल में मौत
बांग्लादेश का कूटनीतिक संकेत, भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर चालू
मऊगंज से आगर SP बने दिलीप सोनी, गायकी ने दिलाया ‘सिंगिंग सुपरकॉप’ का खिताब
घर-घर व्यापार को मिलेगी ताकत, नए बिजली नियम से आसान होगा काम
पुलिस- बदमाश आमने-सामने, पारदी गैंग के 6 गिरफ्तार, 3 को लगी गोली