गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा का तबादला, प्रयागराज में मिलेगी नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को कई IPS अधिकारियों का तबादला किया. इसमें गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है. उन्हें प्रयागराज भेजा गया है. बतौर पुलिस महानिरीक्षक उनकी तैनाती होगी. अजय मिश्रा वही पुलिस अधिकारी हैं जिनका पिछले कुछ समय से गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर से टकराव चल रहा था.
बीजेपी विधायक ने खोला था मोर्चा
नंदकिशोर ने अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने लखनऊ तक पुलिस आयुक्त की शिकायत की थी. दरअसल, पिछले महीने नंदकिशोर गाजियाबाद में कलश यात्रा निकाल रहे थे. पुलिस ने उनकी यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद नंदकिशोर की पुलिस से हाथापाई हो गई, जिसमें विधायक के कपड़े भी फट गए. इसके बाद बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए.
मामला इतना बढ़ गया कि नंदकिशोर गुर्जर ने खुले मंच से यूपी के मुख्य सचिव और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त को चुनौती दे दी. नंदकिशोर गुर्जर ने कहा था कि सपा की सरकार में भी राम कथा की कलश यात्रा निकालने के लिए किसी मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती थी और पुलिस सहयोग करती थी लेकिन वर्तमान सरकार में कलश यात्रा भी निकालने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
नंदकिशोर ने नोटिस के जवाब में क्या कहा था?
हालांकि इस बयानबाजी के बाद बीजेपी ने नंदकिशोर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था. उन्होंने अपने जवाब में कहा कि मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है. संगठन की टीम लोनी भेजकर पुलिस की बर्बरता की पुष्टि की जा सकती है. षड्यंत्र के तहत बड़े अधिकारी के इशारे पर पुलिस कलश यात्रा पर पथराव कराना चाहती थी. उस की आड़ में पुलिस विधायक का एनकाउंटर कराना चाहती थी.
उन्होंने आगे कहा कि मैं रामचरितमानस के अपमान से इतना आहत हूं कि जल तक ग्रहण नहीं कर रहा और नंगे पैर, फटे हुए कुर्ते में लोकतंत्र के इस चीरहरण का साक्षी हूं. मेरा कुर्ता फटना लोकतंत्र का चीरहरण है एवं एक-एक हिंदू का कुर्ता फटा है. यदि सीएम योगी की सरकार में श्रीराम कथा कराना अपराध और अनुशासनहीनता है तो मुझे निर्देश देने की कृपा करें जिससे में भविष्य में श्रीराम कथा न कराने पर विचार करूं. संगठन का हर आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है.
कौन हैं अजय कुमार मिश्रा?
IPS अजय कुमार मिश्रा की बात करें तो वह 2003 बैच के अधिकारी हैं. वह बलिया के रहने वाले हैं. 28 नंवबर, 2022 से वह गाजियाबाद में तैनात थे. उनकी गिनती यूपी के तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है. 2021 में उनका प्रमोशन IG के तौर पर हुआ था.
अमेरिका का अहम फैसला, ईरान वार्ता के बीच ऑपरेशन फ्रीडम पर ब्रेक
विपक्ष का हमला तेज, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा सियासी तनाव
अदला-बदली प्रस्ताव पर भारत का इनकार, ड्रैगन को मिली कड़ी प्रतिक्रिया
कोरबा में तेज तूफान से नुकसान, कुसमुंडा में तीन घर चपेट में आए
ग्वालियर में मर्डर से हड़कंप, मामूली विवाद बना जानलेवा
Himanta Biswa Sarma का इस्तीफा स्वीकार, नई सरकार तक चलेंगे कार्यवाहक CM
US का बड़ा कदम, Peshawar में वाणिज्य दूतावास होगा बंद
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत