39 साल की उम्र में मिशेल ट्रेचेनबर्ग का निधन, डायबिटीज़ बनी मौत की वजह
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मिशेल ट्रेचेनबर्ग की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मेडिकल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेचेनबर्ग की मौत डायबटीज से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई थी. फरवरी में 39 वर्षीय टेचेनबर्ग की मौत मैनहट्टन के एक फ्लैट में हो गई थी. टेचेनबर्ग की मौत के बाद अमेरिका में सवाल उठ रहे थे. मौत की खबर सुन उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए थे.
हालांकि, पुलिस का कहना था कि पहले दिन से ही उनके खिलाफ अपराध के कोई सबूत नहीं थे, जिसके कारण अधिकारियों ने उनके मेडिकल जांच पर ज्यादा फोकस किया.
डायबिटीज की वजह से बेहोश हो गईं
न्यूयॉर्क सिटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक मिशेल को मधुमेह की बीमारी थी, जिसने धीरे-धीरे जटिल रूप ले लिया. कहा जा रहा है कि टैचेनबर्ग ने मौत से पहले अपना लीवर भी ट्रांसप्लांट कराया था.
जिस दिन टेचेनबर्ग की मौत हुई, उस दिन वो अचानक बेहोश हो गई. कहा जा रहा है कि बेहोशी के बाद वे फिर से उठ नहीं पाईं. आखिरी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मरने के बाद शव का नहीं हो पाया परीक्षण
मिलेश टेचेनबर्ग यहूदी परिवार से ताल्लुक रखती थीं, इसलिए मरने के बाद उनका पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने उनके शव से कुछ सैंपल लिए, जिसे न्यूयॉर्क के अस्पताल में भेजा गया.
पहले उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन अब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि टेचेनबर्ग की मौत मधुमेह की वजह से ही हुई थी. 39 साल में किसी व्यक्ति की मधुमेह से मौत ने लोगों की टेंशन और भी बढ़ा दी है.
अब टैचेनबर्ग के बारे में जानिए
यहूदी परिवार से आने वाली टेचेनबर्ग की फिल्मी दुनिया में 8 साल की उम्र में ही एंट्री हो गई. उन्होंने गॉसिप गर्ल जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है. एमी पुरुस्कार के लिए भी उन्हें नामित किया गया था. टेचेनबर्ग का परिवार पलायन कर अमेरिका आ गए थे. 1986 में यहीं पर टेचेनबर्ग का जन्म हुआ था.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल