ब्रेकअप के बाद भी दिखेगा साथ, खास प्रोजेक्ट में नज़र आएंगे एजाज-पवित्रा
टीवी एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया कभी टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हुआ करते थे। अब दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस बीच गुड न्यूज है कि एजाज और पवित्रा दोनों ही फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसमें एक खास ट्विस्ट है। ट्विस्ट ये है कि दोनों स्टार्स रियल में नहीं बल्कि रील लाइफ में एक साथ आ रहे हैं। वो भी एक प्रोजेक्ट के लिए जिसका नाम ‘नफ्स’ है। ये एक शॉर्ट फिल्म है, जिसे एक्ट्रेस दलजीत कौर ने प्रोड्यूस किया है।
बिग बॉस 14 से शुरू हुई थी डेटिंग
जाहिर है कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने ‘बिग बॉस 14’ से डेट करना शुरू किया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने सगाई की लेकिन दो साल तक साथ रहने के बाद सितंबर, 2023 में कपल का ब्रेकअप हो गया। अब ये एक्स कपल शॉर्ट फिल्म ‘नफ्स’ के लिए साथ आ रहा है। एजाज खान ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को लेकर बात करते हुए एजाज खान ने कहा, ‘हमने (एजाज और पवित्रा) तीन साल पहले इस फिल्म की शूटिंग की थी। इससे ज्यादा मैं फिल्म के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। दलजीत से जाकर पूछ लो।’ जब दलजीत कौर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शॉर्ट फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही एजाज और पवित्रा को बता दिया गया था।
बताया कब हुई थी शूटिंग
दलजीत कौर ने आगे कहा, ‘एजाज खान और पवित्रा पुनिया दोनों ही पेशेवर स्टार्स हैं। जब दोनों बिग बॉस से बाहर आए थे, उस वक्त उनके साथ फिल्म की शूटिंग की गई थी। दोनों ही स्क्रीन पर जादू की तरह थे। दुर्भाग्य से फिल्म को रिलीज होने में इतना वक्त लग गया। मुझे पता है कि अब दोनों साथ नहीं हैं लेकिन से च्वाइस उनकी है, जिसका मैं सम्मान करती हूं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुझे दोनों की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल