मीठा खाने का मन हो रहा है? घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी रसमलाई, वो भी बेहद आसान तरीके से
अगर आपको भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो ठंडी-ठंडी रसमलाई से बेहतर कुछ हो ही सकता है। लेकिन अब आपको रसमलाई खाने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आसान तरीके से अब आप घर पर ही रसमलाई बना सकते हैं। दरअसल, घर पर रसमलाई बनाना उतना मुश्किल नहीं होता है जितना हम सोचते हैं। तो इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर हलवाई जैसी ठंडी-ठंडी रसमलाई बनाने की रेसिपी, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
सामग्री :
रेडीमेड रसगुल्ले- 8 से 10
दूध- 1 लीटर
चीनी- 5-6 टेबल स्पून
केसर- 6-7 धागे (2 टेबल स्पून गर्म दूध में भिगो दें)
इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून
कटे हुए पिस्ता और बादाम- 2-3 टेबल स्पून
विधि :
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं। जब दूध लगभग आधा रह जाए, तब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें भीगा हुआ केसर, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। 2-3 मिनट तक और पकाएं। फिर गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें।
रेडीमेड रसगुल्लों को हल्के से दबाकर उनका एक्स्ट्रा चाशनी निकाल लें। ध्यान रखें कि रसगुल्ला फटे नहीं।
अब इन रसगुल्लों को ठंडे हो चुके दूध में डाल दें और कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि दूध और रसगुल्ले दोनों अच्छे से ठंडे हो जाएं और फ्लेवर आपस में मिक्स हो जाए।
रसमलाई को सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से कुछ और ड्राई फ्रूट्स और केसर डालें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।
वनीला या रोज एसेंस की कुछ बूंदें डालकर थोड़ा ट्विस्ट भी दिया जा सकता है।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं