आगरा एक्सप्रेसवे पर 48 क्विंटल नकली पनीर जब्त, लखनऊ ले जाई जा रही थी सप्लाई
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों में मथुरा से लाया जा रहा करीब 48 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया है। पनीर को जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी एफएसडीए की टीम ने सुलतानपुर रोड पर वाहन से साढ़े आठ क्विंटल पनीर बरामद किया था। जांच में उसके नमूने असुरक्षित श्रेणी में पाए गए थे, जिसके बाद से चेकिंग तेज कर दी गई है।
गाड़ियों से बरामद हुआ इतना पनीर
सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रात एक बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने आगरा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 10 किलोमीटर पर स्थित टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों की तलाशी ली, जिसमें तीन गाड़ियों से क्रमशः दो हजार किलोग्राम, 1,800 किलोग्राम और एक हजार किलोग्राम पनीर बरामद किया गया।
प्रत्येक गाड़ी से पनीर का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया तथा शेष पनीर को जब्तकर नष्ट करवा दिया गया। जब्त पनीर आजाद सिंह निवासी मथुरा (फर्म-राधे मिल्क प्रोडक्ट, मथुरा), भीम सिंह निवासी मथुरा (फर्म-अतुल डेयरी, मथुरा) तथा आरिफ निवासी मथुरा (फर्म-आयत मिल्क डेयरी पलवल हरियाणा) का था।
मिलावटी पनीर की हो रही आपूर्ति
अधिकारियों का कहना है कि जांच में नमूना असुरक्षित पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी, जिसमें उम्रकैद के अलावा दस लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दरअसल, सहालगों में बढ़ी आपूर्ति के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पलवल से लगातार मिलावटी पनीर की आपूर्ति की जा रही है।
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल