चौहान समाज संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने वाला समाजः वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर मंत्री चौधरी गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में हुए शामिल
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में आयोजित गन्धर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि समाज के वंचित लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास सभी का नैतिक जवाबदारी है। चौहान समाज अपनी धरोहर और संस्कृति को संजो कर रखा है। चौहान समाज का यह प्रयास सभी समाज के लिए अनुकरणीय है। चौहान समाज जागरूक समाज है। समाज के लोग अपने निरंतर प्रयास से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का लाभ समाज के युवक-युवतियां ले रहीं हैं।
कार्यक्रम में युवाओं ने मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। मंत्री चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम