ग्वालियर में अपमानित महसूस किए दिग्विजय सिंह, बोले- "अब मंच से रहूंगा दूर"
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अब कभी मंच पर नहीं बैठेंगे। मंच के नीचे बैठेंगे। जब उनके बोलने की बारी आएगी, तभी वो मंच पर चढ़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मंच की लड़ाई खत्म करने की अपील की है।
दिग्विजय सिंह सोमवार को ग्वालियर के फूलबाग में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा-
मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मंच की लड़ाई समाप्त करें। आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं अब कांग्रेस या किसी भी मंच पर नहीं बैठूंगा। मैं नीचे बैठ जाऊंगा। बस इतना अनुरोध है कि जब बोलने का अवसर आए, तब मुझे बुला लिया जाए। कृपया मंच की लड़ाई को समाप्त कर दीजिए।दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग लाते हैं, वे बेचारे रह जाते हैं, और हमारे लोग मंच पर आ जाते हैं। इन बातों पर ध्यान दीजिए। दरअसल, ग्वालियर में हुए कांग्रेस के इस कार्यक्रम में करीब 4 से 5 हजार नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विवाद हुआ। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने मंच से ही ये बातें कहीं।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
पटवारी बोले- सिंधिया ने चुनी हुई सरकार गिरा दी
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि उन्होंने विधायकों को दल बदलवाकर एक चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा था कि वह सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने इसे संविधान पर आघात बताया और आपके दिए हुए वोट को चुनौती दी। अगर यह संविधान खतरे में नहीं था, तो फिर और क्या था?पटवारी ने कहा, आज वही ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में मंत्री बने हुए हैं। उन्हें संविधान ने ही वह पद दिया है। जिस प्रकार संविधान उन्हें मंत्री बनने का अधिकार देता है, उसी प्रकार यही संविधान आपको भी आपकी संपत्ति, आपका मकान, आपकी दुकान, आपकी जमीन और आपकी जायदाद पर अधिकार देता है। इसलिए, उस पर मालिकाना हक आपका है, और यह अधिकार भी आपको संविधान से ही प्राप्त हुआ है।
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत