CM डॉ. मोहन ने किया 'नीति संवाद श्रृंखला 2025' का शुभारंभ, कार्यक्रम में किया 'नीति संवाद श्रृंखला' पुस्तिका का विमोचन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के नीति संवाद श्रृंखला 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत को आतंकवाद मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस शिक्षा में संस्कार नहीं होते, वह आतंकवादी और उग्रवादी बनाती है। इसलिए शिक्षा में संस्कार जरूरी है। जो व्यक्ति शिक्षित होता है, वह भ्रष्ट या आतंकवादी नहीं हो सकता। वह क्रोधी या अहंकारी भी नहीं हो सकता। मोदी जी ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं।
संस्कार का सबसे अच्छा उदाहरण राम-रावण हैं
मुझे इंजीनियर बनाया गया और इस पर पैसा खर्च हुआ, लेकिन मुझे अच्छा इंसान बनाने में कोई खर्च नहीं है। यह सिर्फ सिस्टम से ही हो सकता है। हमें शिक्षित होने का मतलब समझना होगा। संस्कार का सबसे अच्छा उदाहरण राम-रावण हैं। एक को हर साल जलाया जाता है। एक की सदियों से पूजा होती आ रही है। भारत सरकार ऐसा देश चाहती है, जो दुनिया का विश्वगुरु कहलाए। भारत दंगा मुक्त क्यों नहीं हो सकता?
अतिथि देवो भव की संस्कृति कहीं और नहीं मिलती
अतिथि देवो भव की संस्कृति कहीं और नहीं मिलती। 600-700 साल पहले सभी भारतीय हिंदू थे। जो हिंदुस्तानी हैं, वे मुसलमानों के कामों में यह मानते हैं। भारत अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले था। रूसी, चीनी, अंग्रेज कभी जातियों से नहीं जाने जाते थे। यह सब संवाद से ही संभव है। जब भारत ने समाज बनाया, तो भारत का विज्ञान संस्कृतिकरण था। अलग-अलग पहचान होने के बावजूद सभी एक थे। हमने ऐसा भारत बनाया है।
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव