प्रोत्साहन राशि की घोषणा का परिणाम, 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन: खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिये जाने की घोषणा के फलस्वरूप इस वर्ष लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया था। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों के हित में दिये गये बोनस के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि किसानों से उपार्जित गेहूँ में से 73 लाख 51 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का सुरक्षित भण्डारण भी किया जा चुका है। उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी किसानों को निरंतर किया जा रहा है। अब तक किसानों को 17 हजार 870 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये है और राज्य सरकार ने 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया है। इस तरह गेहूं की खरीद 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास