सितम्बर 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
रायपुर: नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे हर हाल में सितम्बर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक चेतना और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बनेगा। इसकी भव्यता और कार्यक्षमता नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। नए विधानसभा भवन के निर्माण कार्य को तीन प्रमुख विंगों- विधानसभा सचिवालय, विधानसभा सदन और सेंट्रल हॉल परिसर में विभाजित किया गया है। इनमें दर्शक दीर्घा, मीडिया दीर्घा, ऑडिटोरियम कक्ष, पुस्तकालय, विद्युतीकरण, वातानुकूलन, डामरीकरण, बागवानी, जल एवं विद्युत आपूर्ति, आंतरिक साज-सज्जा और स्थायी फर्नीचर का कार्य तेजी से चल रहा है।
हर विभाग की जिम्मेदारी तय: समन्वय से बनेगा मॉडल परिसर
बैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का समावेश: अग्निशमन से लेकर सोलर पैनल तक
विधानसभा परिसर में अग्निशमन प्रणाली, वर्षा जल संचयन, अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम, 300 किलोवाट का सोलर पैनल और 500 सीटर ऑडिटोरियम लगाया जा रहा है, ताकि पर्यावरण की दृष्टि से भी यह परिसर एक आदर्श उदाहरण बने।
संस्कृति का संगम: छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित संग्रहालय भी होगा शामिल
संस्कृति विभाग परिसर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को समर्पित संग्रहालय भी बनाएगा, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री मुकेश बंसल, डॉ. बसवराजू एस, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
'कानूनों को व्यावहारिक होना चाहिए': गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून बदलने की सलाह दी
आध्यात्मिक मुलाकात के बाद साझा की प्रेरणादायक बात
IPL के बीच दिखे कांबली, हालत देख फैंस हुए परेशान
मॉडलिंग की अहम कला सीखने में प्रियंका को मिली दोस्त की मदद
बॉलीवुड के दिग्गज Rishi Kapoor को भावभीनी श्रद्धांजलि
घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
39 की उम्र में भी फिटनेस और फॉर्म से देते हैं युवाओं को टक्कर