व्यापार में घाटा और बढ़ता कर्ज बना जानलेवा: कारोबारी ने पत्नी-बेटी संग किया सामूहिक सुसाइड
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजधानी के भारत नगर थाना क्षेत्र के संगम पार्क औद्योगिक इलाके में बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने सोमवार सुबह पत्नी, बेटे और बेटी के साथ जहरीला पेय पदार्थ पी लिया. सभी को बेहोसी की हालत में इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि दंपती की हालत नाजुक बताई जा रही है.पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. ऐसे में सभी ने सहमति से ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस को घटनास्थल से गिलास और हल्के संतरी रंग का पाउडर मिला है. पुलिस ने बताया कि हरदीप सिंह ने अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (38), बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15 ) के साथ जहरीला पेय पदार्थ पी लिया. हरदीप सिंह बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्ट्री चलाते थे.
पुलिस ने बताया किहरदीप सिंह को साल भर पहले दिल्ली में बाइक का हार्न बनाने वाली फैक्ट्री शुरू की थी. वो काठमांडू (नेपाल) में बिजनेस छोड़कर दिल्ली आए थे. उन्होंने बहुत प्रयास किए, लेकिन उनका व्यापार नहीं चल पाया. सोमवार सुबह 8 बजे भारत नगर थाना पुलिस को संगम पार्क डीएसआइडीसी के शेड नंबर 63 में चार लोगों के जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी मिली. इस घटना में जगदीश सिंह और हरगुल कौर की मौत हो गई है.
पानी या जूस में मिलाकर पिया जहरीला पदार्थ
बताया जा रहा है कि रविवार रात पूरे परिवार ने गुरुद्वारे में खाना खाया. परिवार सोमवार सुबह फैक्ट्री पहुंचा. यहां परिवार ने जहरीला पदार्थ प्लास्टिक की गिलास में डालकर पानी या जूस में मिलाकर पिया. इस सुसाइड के बारे में हरगुल कौर ने अपनी बुआ को फोन पर जानकारी दी थी. पुलिस आशंका जता रही है कि जहरीला पदार्थ सल्फास हो सकता है. पुलिस ने गिलास और पाउडर के नमूने लिए और उनको जांच के लिए फोरेंसिक लैब भिजवा दिया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. इस पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है.
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
Devi Ahilyabai Holkar Airport की रैंकिंग में गिरावट दर्ज
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां