अमृत भारत योजना के तहत उझानी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार सम्पन्न, सुविधाओं में हुआ विस्तार
भारतीय रेलवे देश के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों के पुनर्रुद्धार का काम करवा रहा है. कई रेलवे स्टेशन का तो कायाकल्प हो गया है और कई स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का उझानी रेलवे स्टेशन को आधुनिक तरीके से बनाया गया है, यहां पर काम अब पूरा हो चुका है. स्टेशन अब नए लुक में यहां के लोगों को लुभा रहा है, साथ ही यहां आने वालों को अब बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों को नए रूप में तैयार किया जा रहा है. यात्रियों को बेहतर अनुभव के लिए अत्याधुनिक तरीके से स्टेशन को तैयार किया गया है. यहां पर प्लेटफार्म को बढ़िया तरीके से तैयार किया गया है. साथ ही यात्रियों को पार्किंग से लेकर टॉयलेट आदि तक के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा. टॉयलेट ब्लॉक को आधुनिक रूप दिया गया है.
स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा
भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट में बताया कि उझानी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा हो चुका है. इस स्टेशन पर नए तरीके से तैयार किए गए स्टेशन बिल्डिंग, वेटिंग हॉल, साइनेज, पोर्च, टॉयलेट्स, फेसाड के अलावा सर्कुलेटिंग रोड और पार्किंग का काम पूरा हो चुका है. यह स्टेशन अपने शानदार लुक से लोगों को आकर्षित कर रहा है.
इस छोटे से स्टेशन को नए सिरे से तैयार करने का काम पिछले साल शुरू किया गया था. इसके पुनर्विकास में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आता है. इस स्टेशन के मुख्य भवन का नवीनीकरण का काम पहले ही पूरा हो गया था. यहां पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दो मुख्य द्वार बनाए गए हैं जिसमें एक से निकास तो दूसरे को प्रवेश द्वार बनाया गया है.
पूर्वोत्तर रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन से जुड़े बदायूं जिले का उझानी रेलवे स्टेशन पर काफी यात्री आते रहते हैं. कछला ब्रिज स्टेशन यहां से करीब 14 किलोमीटर दूर है, लोग यहां पर गंगा स्नान आते हैं. ऐसे में यहां पर यात्रियों की भीड़ रहती हैं.
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
Devi Ahilyabai Holkar Airport की रैंकिंग में गिरावट दर्ज
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां