किरण खेर का करारा व्यंग्य: नवाजुद्दीन के वीडियो के जरिए पाकिस्तान की 'झूठी जीत' पर कटाक्ष
मुंबई। 22 अप्रैल को हुए भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला दिया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी संगठनों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई से पूरी दुनिया में हलचल मच गई। अपनी बची-खुची इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तानी टीवी चैनलों ने झूठी कहानियां बनानी शुरू कर दीं। एंकर चीख-चीखकर अपनी पाक सैनिकों की झूठी शेखी बघार रहे हैं। पाकिस्तान की इस हरकत का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा किरण खेर ने अलग अंदाज में जवाब दिया। इसके लिए उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वीडियो का सहारा लिया।
किरण खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्हें बचपन से लेकर जवानी तक थप्पड़ ही थप्पड़ पड़ते आए हैं। इस वीडियो में एक्टर को पाकिस्तान दर्शाते हुए ऊपर पाक झंडा का इमोजी लगाया गया है। उन्हें पड़ने वाले थप्पड़ भारत की कार्रवाई का प्रतीक है।
वीडियो में बताया गया है कि साल 1947, 1965, 1971, 1999, 2016, 2019 और 2025 की कार्रवाइयों में हमेशा पाकिस्तान ने मुंह की खाई है, बावजूद इसके पाकिस्तान कहता है कि हम फिर जीत गए… इसके आगे किरण ने लाफ्टर इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। किरण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पाकिस्तानी हिस्ट्री बुक्स: ‘पाईजान हमने सारे वर्ष जीते हैं!” इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स तो लाफ्टर इमोजी भेज रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स पाकिस्तान से आतंकवाद को छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।
किरण खेर की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने 1979 में गौतम बेरी के साथ शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा सिकंदर खेर है। यह शादी तनाव के चलते टूट गई। एक्ट्रेस ने 1985 में अनुपम खेर से शादी की। अनुपम खेर और किरण खेर की अपनी कोई संतान नहीं है, लेकिन अनुपम, सिकंदर को ही अपने बेटे की तरह मानते हैं और अक्सर उनकी बॉंडिंग सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है। किरण खेर को अब से पहले 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘खूबसूरत’ में देखा गया था।
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर