ओलंपिक हीरो नीरज चोपड़ा ने इंडियन आर्मी को कहा अलविदा, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला
Neeraj Chopra: जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पिछले दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. उन्होंने एक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भारत बुलाया था, पहलगाम हमले के बाद उनके इस फैसले की आलोचना होने लगी. इस पर खुद नीरज चोपड़ा का बयान आया था, उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है. अब नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. टोक्यो में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा 9 सालों से भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं. भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स का हिस्सा नीरज को करीब 2 साल पहले सूबेदार मेजर कि रैंक पर प्रमोट किया गया था, वह पहले सूबेदार के पद पर थे.
नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिली रैंक
2016 से इंडियन आर्मी में शामिल रहे नीरज को हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. दरअसल, नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद (ऑनररी) रैंक से सम्मानित किया गया है. 9 मई को राष्ट्रपति की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया कि उनकी ये रैंक 16 अप्रैल 2025 से ही लागू मानी जाएगी.
नीरज चोपड़ा ने क्यों दिया इस्तीफा?
आपके मन में सवाल होगा कि उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा. दरअसल सेना या अन्य सरकारी सेवाओं में एक साथ 2 अलग-अलग पदों पर नहीं रहा जा सकता. उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल का पद लेने से पहले सेना में सूबेदार मेजर के पद से इस्तीफा देना पड़ा. टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद नीरज को सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला और उन्हें सूबेदार की रैंक पर प्रमोट किया गया. 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रोअर हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर इतिहास रचा था. उन्होंने गोल्ड जीता था. वह अभिनव बिंद्रा के बाद विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे.
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला