2028 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दो दशक के वनवास को तोड़ने का संकल्प
भोपाल: मध्य प्रदेश में करीब 2 दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को नए सिरे से तैयार करने में जुटी है. यह तैयारी जमीन पर बूथ मैनेजमेंट से लेकर वर्चुअल दुनिया में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर होगी. जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर सिखाए जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि इसका खर्च नेता और कार्यकर्ता खुद उठाएंगे. इसके लिए AICC के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव 9 जून से 15 जून तक अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश में रहेंगे और यह प्रशिक्षण शिविर सर्वोदय पद्धति को अपनाते हुए शांत जगह पर आयोजित किया जाएगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के सभी विधायकों और जिला अध्यक्षों समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य होगा, जिसके लिए उनसे एक तय फीस ली जाएगी. एमपी कांग्रेस के अभिनव बरोलिया ने कहा कि सर्वोदय शिविर पहले भी आयोजित किए जाते रहे हैं लेकिन अब नए जमाने की नई तकनीक को भी इस बार शामिल किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी चाहते हैं कि भाजपा संगठन से मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैयार रहना होगा, इसीलिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा जिस तरह से सोशल मीडिया पर नैरेटिव गढ़ती है और फर्जी खबरें फैलाती है, उसे कैसे पहचाना जाए और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार को कैसे रोका जाए, कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर देश की आजादी और विकास में किस तरह योगदान दिया, जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि किस तरह से दौरे पर रहना है, दौरे के दौरान लोगों से कैसे मिलना है, कार्यकर्ताओं के घर खाना खाना है या जिस क्षेत्र में दौरे पर हैं, वहां के लोगों के साथ कैसे समय बिताना है, ये सब बातें इस सर्वोदय शिविर में बताई जाएंगी।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता