'जून्टा गैंग': कनाडा से दिल्ली तक फैला खालिस्तानी नेटवर्क, 8 सदस्य गिरफ्त में
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बीते कई महीने पुलिस ने इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. बीते दिनों इस गैंग ने दिल्ली के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. गिरफ्तार आरोपियों में आनंद विहार फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपी भी शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ‘जून्टा गैंग’ के आठ शातिर शूटर्स को गिरफ्तार किया है. यह गैंग कनाडा में बैठे खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर गुरजंत सिंह उर्फ जून्टा के इशारे पर दिल्ली और हरियाणा में खौफ फैलाने काम कर रही थी. इस गिरोह के हाल ही में दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक व्यापारी के घर पर हुई गोलीबारी और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में संलिप्त पाई गई थी. व्यापारी से मार्च में विदेश में बैठे गुरजंत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी.
कारोबारी के घर पर की थी गोलीबारी
इसके बाद आठ अप्रैल को गिरोह के दो सदस्यों ने पीड़ित के आनंद विहार स्थित घर पर गोलीबारी की ताकि उस पर पैसे देने का दबाव बनाया जा सके. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शूटर, उन्हें मदद पहुंचाने वाले और हथियार मुहैया करने वाले लोग शामिल हैं. इनकी पहचान सुमित घंगस, राहुल घंगस, सौरभ, आशीष, रोहित कुमार, राहुल कश्यप, प्रीतपाल और दीपक उर्फ गोला के रूप में हुई है, जो हरियाणा के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं.
सुमित घंगस ने किया था हैरान करने वाला खुलासा
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) संजय कुमार ने बताया कि दो मई को पुलिस ने अलीपुर इलाके में जीटी रोड के पास एक कैब को रोका और उसमें मौजूद सुमित घंगस को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 7.62 बोर के 45 कारतूस बरामद हुए. पुलिस की पूछताछ में सुमित ने खुलासा किया कि उसका छोटा भाई भाई राहुल घंगस गैंगस्टर गुरजंत सिंह के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर उसने आठ अप्रैल को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगह छापेमारी कर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?