स्वाद और सेहत से भरपूर मीठी दलिया, गर्मियों के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट
सामग्री :
दलिया- 1 कप
दूध- 4 कप
पानी- 1 कप
चीनी- स्वाद अनुसार
घी- 1 टेबलस्पून
काजू- 6 से 8 कटे हुए
बादाम- 6-8 कटे हुए
किशमिश- 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून
केसर के धागे- 5 से 6
विधि :
एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें। उसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। दलिया से हल्की खुशबू आने दें।
अब इसमें 1 कप पानी डालें और 5 से 7 मिनट तक पका लें ताकि दलिया थोड़ा नरम हो जाए।
इसके बाद इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे और दलिया अच्छी तरह से पक जाए।
अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और केसर के धागे डाल दें। 5 मिनट और पकाएं ताकि सब चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
अगर आप थोड़ा पतला दलिया पसंद करते हैं तो दूध बढ़ा सकते हैं। गाढ़ा दलिया चाहें तो ऐसे ही परोसें।
इसे गर्मागरम सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा और ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना